
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं चिकित्सको के मनमानी पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर ने तीन डिप्टी कलेक्ट्ररों का संयुक्त दल गठित किया है। जहां कलेक्ट्रेट में पदस्थ तीन डिप्टी कलेक्टरों ने जिला चिकित्सालय पहुंच विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया।
गौतलब है कि जिला चिकित्सालय बैढ़न की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हैं और यहां के अधिकांश चिकित्सक ओपीडी में नही बैठते थे। इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में कुछ दिनों से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सफाई सुरक्षा संबंधित शिकायतो एवं मानक स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में तीन डिप्टी कलेक्टरों का संयुक्त दल गठित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र द्विवेदी, नंदन तिवारी तथा सौरभ मिश्रा ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न का औचक रूप से निरीक्षण किया। जिसमें चिकित्सालय प्रबंधन को चिकित्सालय परिसर में एवं विभिन्न वार्डों में संबंधित एजेंसी के साथ समन्वयकारी भूमिका निभाकर सफाई व्यवस्था दूरूस्त करने के साथ-साथ वार्डो में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधा जो मानक स्तर की हो दिए जाने के लिए निर्देश दिए गए है। संयुक्त दल द्वारा ओपीडी के साथ-साथ आईसीयू वार्ड, क्रिटकल बर्न यूनिट, पैथालॉजी सेंटर, ओर्थो वार्ड, पीआईसीयू, पीड्रेटिक वार्ड, आई वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें चिकित्सालय प्रबंधन को शुद्ध पेयजल, एयरकंन्डीशनरो में सुधार, कूलर व्यवस्था किए जाने ड्यूटी में डॉक्टरो को रोस्टर के अनुसार नियमिति उपस्थिति के लिए निर्देश दिए गए ताकि मरीजों का सही रूप एवं समय में ईलाज किया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सिविल सर्जन, आरएमओ विभिन्न वार्डो के इन्चार्ज एवं स्टाफ मौजूद रहे।
