सकल हिंदू समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला

ग्वालियर। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज ने शुक्रवार को हेमू कालानी चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या दुखद है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला भारत की आत्मा पर हमला है, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा देश इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया है कि अब इस देश के अंदर आतंकवाद के सफाए का समय आ गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवनीत शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति राकेश माहौर, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, विनय जैन, राजू पलैया, रामेश्वर भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, रमेश सिंह, सुघर सिंह पवैया, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, हेमंत चौपडा, गौरव कुलश्रेष्ठ भाजपा के मण्डल अध्यक्षगण आदि उपस्थित थे।

Next Post

रिहंद से 23,427 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

Fri Apr 25 , 2025
सिंगरौली। एनटीपीसी की रिहंद परियोजना की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 3 हजार मेगावॉट है। परियोजना तीन चरणों में संचालित है। जिसमें प्रत्येक चरण में 500 मेगावॉट की दो ईकाइयों से कुल 3 हजार मेगावाटॅ का विद्युत उत्पादन हो रहा है। रिहंद परियोजना ने वर्ष 24-25 में 23 हजार 427 मिलियन […]

You May Like