बाढ़ राहत से लेकर सडक़-पुल व सिंचाई तक,सीएम से सांसद ने मांगा फुल पैकेज

सतना: अतिवृष्टि और बाढ़ से सतना लोकसभा क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई, क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण तथा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की मांग को लेकर सांसद गणेश सिंह ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति के साथ बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सांसद ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई की बात रखी।

सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले माह हुई अतिवृष्टि से सतना लोकसभा क्षेत्र के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार रघुराजनगर, कोठी, जैतवारा, बिरसिंहपुर, चित्रकूट, मझगवां, रामपुर बाघेलान, नागौद और उचेहरा तहसीलों में 10 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। लोगों की जीवनभर की कमाई बाढ़ में डूब गई। मकानों और संपत्तियों के साथ फसलों, दुकानों, पोल्ट्री फार्म, मत्स्य पालन और पशुधन को भी नुकसान पहुंचा है। सांसद ने कहा कि आरबीसी के प्रावधानों से नुकसान की पूरी भरपाई संभव नहीं है, इसलिए प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए।

Next Post

सूने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ लाख के जेवर चोरी

Tue Oct 13 , 2026
सतना: शहर के बदखर स्थित वार्ड क्रमांक 12 में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। बदमाशों ने पहले मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत करीब […]

You May Like

Play sound