युवाओं ने गौशाला पहुंचकर दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर: जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित कम्युनिटी एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की पहल की। विद्यार्थियों ने स्थानीय गौशाला का भ्रमण कर पशुओं की देखभाल, स्वच्छता और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद लोगों से संवाद कर पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इससे पहले विद्यार्थियों ने स्थानीय महिलाओं से संवाद कर पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में आयुष दोहरे, अरुश अग्रवाल, जोएल एम. रेगी एवं कृष्ण सारावगी ने सहभागिता की। सोसायटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदौरिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में योगदान देना भी है। युवाओं की सामाजिक भागीदारी से ही जिम्मेदार और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। सोसायटी का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों से जोड़ना है।

Next Post

शेयर बाजार में आने वाले दिनों में सीमित उतार-चढ़ाव, मुनाफा वसूली के दौर की संभावना

Sun Nov 15 , 2026
मुंबई, 15 नवंबर (वार्ता) स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले सप्ताहांत गिरावट के बावजूद कुल मिला कर प्रमुख शेयर सूचकांकों में इससे पिछले सप्ताह की तुलना में सुधार रहा पर सप्ताह के दौरान बाजार की गति से लगा कि निकट भविष्य में भारतीय शेयर बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव और […]

You May Like