गाजा पट्टी में आईडीएफ ने हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को मार गिराया

यरुशलम 29 मई (वार्ता) इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है।

आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में ‘ऑलिव बटालियन’ का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुएए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

 

 

Next Post

गरीब, युवा, नारी और किसान को केंद्र में रखकर योजनायें बना रही है सरकार: योगी

Fri May 29 , 2026
मऊ, 29 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता किसान को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है और इन चार वर्गों का उत्थान होने पर भारत दुनिया में अग्रणी राष्ट्र बन जाएगा। मऊ जिले […]

You May Like