सिंचाई पाइपलाइन चालू करने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन


देपालपुर:नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम नांदरा, शाहपुरा एवं नौगामा के किसानों की लंबे समय से बंद पड़ी सिंचाई पाइपलाइन को तत्काल चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के तत्वावधान में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया कि पाइपलाइन बंद होने के कारण ग्राम नांदरा, शाहपुरा और नौगामा के किसानों को खेतों में पानी नहीं मिल पा रहा है. सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे क्षेत्र के अन्नदाताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है.

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. ज्ञापन देने के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जादव, प्रदेश सचिव चंदन सिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, विक्रम चौहान, लाखन पटेल, हुकम पटेल, जगदीश सेठ, लाखन सिंह पंवार, रोहित नकुम, लाखन गेहलोत, कपिल पटेल, विनायक, अनिल गेहलोत, सुभम चौदरी, अभिनन्दन, राहुल गेहलोत, कमल बीसी, गोपी तंवर, संजू बीसी, राहुल गेहलोत, धर्मेंद्र परमार सहित बड़ी संख्या में ग्राम नांदरा, शाहपुरा और नौगामा के किसान एवं संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े बदमाश

Wed Nov 18 , 2026
इंदौर: त्योहार मनाने रिश्तेदारों के यहां गया किसान का परिवार जब तीन-चार दिन बाद घर लौटा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया. मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. बदमाश घर से सोने की चेन, चांदी की पायजेब और नकदी चुरा ले […]

You May Like