वाशिंगटन 14 नवंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका में व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने शुक्रवार को यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी विशेष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के राजनयिक प्रयासों की सराहना की और बातचीत में हुई उत्साहजनक प्रगति पर प्रकाश डाला।
सुश्री केली ने अमेरिकी वार्ताकारों के काम पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, “शांति की दिशा में उत्साहजनक प्रगति!”
सुश्री केली ने इस हफ्ते अबू धाबी में हुई त्रिपक्षीय बातचीत के दूसरे दौर, व्लादिमीर ज़ेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के दूतों की अलग-अलग मुलाकातों और कैदियों की बड़े पैमाने पर अदला-बदली की संभावित तैयारियों का उल्लेख किया।
बुधवार को अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच दो दिवसीय बातचीत संपन्न हुई। गुरुवार को श्री विटकॉफ और श्री कुशनर ने क्रेमलिन में श्री पुतिन से मुलाकात की। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस बातचीत को ठोस, अर्थपूर्ण, स्पष्ट और उपयोगी बताया।
