फार्मर आईडी निर्माण कार्य में लाएं तेजी

सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के ने सभी राजस्व अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना आवश्यक है. इसकी प्राथमिकता को देखते हुए जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी समय-सीमा में बनाना सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा है कि जिले में भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैं. उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देशित किया है कि फार्मर आईडी निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्य की गति में सुधार नही लाया गया तो संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी. कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वह फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं.

 

Next Post

नौनिहालों को बीमारी से मुक्त रखने पिलाई पोलिया दवा

Mon Jun 29 , 2026
रेहटी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर के शून्य से पांच वर्ष तक आयु वर्ग के 5 हजार 753 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया […]

You May Like