नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को यहां पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और प्रदेश संगठन तथा राज्य के राजनीतिक हालात पर बातचीत की।
समझा जाता है कि पार्टी नेताओं ने श्री गांधी से गुजरात प्रदेश के नये अध्यक्ष के बारे में विचार विमर्श करने के लिए बैठक की। गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के इस्तीफे के बाद से कोई अध्यक्ष नहीं है। पार्टी ने उन्हें नये अध्यक्ष की नियुक्ति तक पद पर बने रहने को कहा है।
गौरतलब है कि श्री गोहिल ने गुजरात में हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।
