तीन इमली चौराहे का विकास एवं लेफ्ट टर्न होगा चौड़ा, गंदगी पर होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर। नगर निगम आयुक्त ने आज झोन 18 की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तीन इमली चौराहे का विकास और लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के आदेश दिए। साथ ही खुली निजी जमीन पर गंदगी करने पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने आज सुबह झोन क्रमांक 18 के वार्ड 64 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने नवलखा चौराहा,तीन इमली चौराहा एवं आसपास की कालोनी का अवलोकन किया।  उन्होंने तीन इमली चौराहे पर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली । साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर नेमावर से इंदौर की ओर आने वाले तथा आईटी चौराहे की ओर जाने वाला लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के निर्देश दिए ।

आयुक्त यादव ने निरीक्षण के समय तीन इमली चौराहे पर एक निजी खुले परिसर में बस पार्किंग के दौरान गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने संबंधित के विरुद्ध हैवी स्पॉट फाइन किए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं होने तथा गंदगी पाई जाने पर संबंधित परिसर को सील करने की कार्रवाई करें ।

इसके बाद तीन इमली श्मशान घाट के पास नाले की रिटेनिंग वॉल का कार्य जल्दी पूरा करने तथा श्मशान घाट की खाली भूमि पर से अवैध कब्जे को हटाकर पार्किंग बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी मनीष शर्मा मामा, अपर आयुक्त  रोहित सिसोनिया, झोनल अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

दिन का तापमान 3 डिग्री गिरा और रात का 3 डिग्री बढ़ा

Fri Dec 26 , 2025
इंदौर। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अब दिन का तापमान कम हो रहा है और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान सामान्य से कम होता जा रहा है। आज दिन का तापमान 3 डिग्री कम दर्ज किया […]

You May Like