पंचांग 03 मार्च 2025:-
रा.मि. 12 संवत् 2081 फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी चन्द्रवासरे रात 9/55, रेवती नक्षत्रे दिन 10/5, शुक्ल योगे दिन 12/25, वणिज करणे सू.उ. 6/13 सू.अ. 5/47, चन्द्रचार मीन दिन 10/5 से मेष, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 03 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी. वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी. व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा. वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा. सामाजिक तनाव बना रहेगा. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. अध्ययन में मन लगेगा.
मेषऔर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य से सम्मान मिलेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान की चिन्ता रहेगी. मन विचलित रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा. क्रोध की अधिकता रह सकती है. सिंह राशि के व्यक्तियों का ध्यान रखना हितकर रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.
——————————————————-
आज का भविष्य: सोमवार 03 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी स्वाभाव का होगा. इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है, भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का रहेगा. दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता रहेगी. माता पिता का सदैव आदर करेगा.
——————————————————-
मेष- जतुला जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान पैदा होगा. अनावश्यक खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है. मित्रता उपयोगी रहेगी.
वृषभ- संतान पक्ष व राजकीय कार्यो में खर्च होगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी जबावदारी बढ़ सकती है. सुख सम्मान रहेगा.
मिथुन– आर्थिक कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी. संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होने का योग है. मान- सम्मान मिलेगा.
कर्क– आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. महिला जाति की सलाह लाभकारी रहेगी. नियमितता का ध्यान रखें, आपके लिये यह हितकर होगा.
सिंह- कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. नवीन कार्यो में लाभ होगा. महत्वाकांक्षी कार्यो को गति मिलेगी. साहस और संयम से कार्य करें.
कन्या- आय कम और व्यय की अधिकता रहेगी. गुप्त शत्रुओं से चिन्ता होगी. अपमान एवं तनाव की स्थिति से बचें. पदोन्नति आदि का योग है.
तुला– जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी. भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख साधन बढ़ेगे. यश प्राप्त होगा.
वृश्चिक- दिनचर्या नियमित रहेगी. इच्छानुसार कार्य बनेंगे. प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी. यश, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
धनु- परिवारिक समस्या का सरलता से समाधान होगा. खानपान पर नियंत्रण रखें. पूज्य व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी. यश प्राप्त होगा.
मकर- मित्र समागम होगा. लाभ प्राप्तहोने का योग है. पारिवारिक विवाद को टालना हितकर रहेगा. कौटुम्बिकजनों से महत्वपूर्ण विचार विमर्श हितकर रहेगा.
कुम्भ- मांगलिक कार्य में सफलता मिलेगी. मान सम्मान में वृद्धि होगी. भाई बहिनों का सुख सहयोग प्राप्त होगा. अतिथि आगमन होगा.
मीन- श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. पदोन्नति होने का योग है.
——————————————————-
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड़ चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. सरसों, तिल, तेल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी रहेगी. वायदा विचार आज वस्तु में भाव टूटें उसमें मंदी होगी. भाग्यांक 2611 है.
——————————————————-
