
सरई। सरई बाजार में आज एक मासूम बच्ची रोती मिली है। पुलिस बच्ची को अपने कब्जे में लेकर देखभाल एवं परिजनों का पतासाजी कराने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने पिता का नाम संतोष गुप्ता बता रही है और अन्य जानकारी उसे नही है। आज शाम 6 बजे तक बच्ची के परिजनों से पुलिस का संपर्क नही हो पाया है। शाम के वक्त पुलिस की सक्रियता से परिजन मिल गये। बताया जा रहा है कि इस बच्ची के परिजन कुड़ैनिया के हैं। तुलसी गुप्ता के यहां दशगात्र कार्यक्रम में आए थे। बच्ची को देख मॉ लिपट कर रोने लगी और पुलिस का एक बार नही कई बार आभार व्यक्त की।
