
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पुरैना में शराब पीने 500 रुपये न देने पर एक युवक पर कटर और लाठी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुरैना निवासी 19 वर्षीय सनम चौधरी से मोहल्ले का ही रहने वाला अर्पित लोधी शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगा। सनम ने जब पैसे देने से असमर्थता जताई, तो अर्पित ने जातिगत रूप से अपमानित करते अचानक जेब से धारदार कटर निकाला और सनम के चेहरे और गाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने लाठी से सनम के पैरों पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
