
इंदौर. देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आगरा में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात चोरों ने एक चरवाहे की भेड़ों पर हाथ साफ कर दिया. रात के समय हुई इस वारदात में 25 भेड़ें चोरी चली गईं, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस के अनुसार राजस्थान में रहने वाले वीरबना राम ने शिकायत दर्ज कराई कि रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 25 भेड़ों को चुराकर ले गया. चोरी की जानकारी सुबह जानवर नहीं मिलने पर लगी. देपालपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास के रास्तों और ग्रामीण इलाकों में तलाश शुरू कर दी है.
