नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) विपक्षी इंडिया गठबंधन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अपना आंदोलन तेज करने की योजना बना रहा है और इस क्रम में उसकी यहां 30 अक्टूबर को यहां मॉक संसद आयोजित करने की योजना है।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा और अपना विरोध तेज करने के लिए उसके मॉक संसद का आयोजन करने की योजना बनायी है और अब इसकी तैयारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार विपक्ष की 30 अक्टूबर को मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक महाभियोग लाने की भी योजना है।
उन्होंने बताया कि मॉक संसद का आयोजन अशोका होटल में किया जा सकता है। उनका कहना था कि इसमें इंडिया गठबंधन के सभी दलों के सांसद हिस्सा लेंगे।
