जेल में कलयुगी बेटा, पिता ने तोड़ा दम, बढ़ेगी हत्या की धाराएं

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत बेन मोहल्ला में 12 अक्टूबर को कलयुगी बेटे द्वारा की गई मारपीट में घायल पिता ने बीती रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्व में पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बेन मोहल्ला गोरखपुर में 12 अक्टूबर की दोपहर में रवि बाल्मीक द्वारा जान से मारने की नियत से लकड़ी के पटा से हमलाकर पिता नंदलाल विश्वकर्मा को गम्भीर चोट पहुंचाई गई थी। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, नंदलाल विश्वकर्मा की नातिन स्नेहा बाल्मीक की रिपोर्ट पर आरोपी रवि बाल्मीक के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी रवि बाल्मीक 57 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध किया गया था। शनिवार को कृष बाल्मीक 20 वर्ष निवासी बेन मोहल्ला गोरखपुर ने सूचना दी कि उसके दादा नंदलाल विश्वकर्मा को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार रात लगभग 11-55 बजे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर लिया। अब मामले में हत्या की धाराएं बढाई जा रही है

Next Post

मैनेजर पर झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

Sat Oct 24 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के पास एक्सिस सवार दो लुटेरों ने एक कंपनी के मैनेजर पर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक […]

You May Like