पिपरांव पुलिस ने गांजा विक्रेता को धर दबोचा, 

दो किलो गांजा जप्त

नवभारत न्यूज

बघवार 24 फरवरी। पिपरांव पुलिस ने गांजा विक्रेता को दबोचते हुए दो किलो गांजा समेत लगभग 60 हजार रूपए कीमती मशरुका जप्त किया। आरोपी को जेल पहुंचा दिया गया है।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी पिपरांव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा एवं टीम ने गांजा विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा तथा मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को जेल पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी पिपरांव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा को दिनांक 23 फरवरी 25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलई का कमलेश त्रिपाठी ग्राम अमलई पूर्व टोला में हनुमान मंदिर के पास अमिलई बाघड रोड के किनारे अपनी मोटर सायकल के साथ एक थैले मे अवैध मादक पदार्थ गाजा रखकर विक्री करने हेतु गाहको के इंतजार में खड़ा है, जो मुखबिर की सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा नें वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनके दिशानिर्देश पर स्वयं के नेतृत्व मे टीम गठित कर मुखबिर सूचना कि तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना हुए । मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किये जाने पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति ग्राम अमिलई पूर्व टोला हनुमान मंदिर के पास एक मोटर सायकल लिये तथा हाथ में थैला लिये खड़ा दिखा जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा जाकर नाम पता पूंछा उसने अपने नाम कमलेश त्रिपाठी पिता चन्द्रमणि त्रिपाठी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम अमिलई चौकी पिपराव थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी का रहने वाला बताया जिसके पश्चात उक्त व्यक्ति के थैले के अंदर खाकी कलर के टेप से पैक 2 पैकेट रखे पाये गये। उक्त दोनो पैकेटो को थैले से निकाल कर दोनो पैकेट को खोलकर देखने पर गाजा जैसा पदार्थ पाया गया जिसको तौल कराने पर कुल 2 किलो ग्राम गाजा कीमती 30 हजार रुपए पाया गया। जिसके पश्चात आरोपी के पास मिली मोटर सायकल एवं गांजा को विधिवत जप्त किया गया। तथा आरोपी उक्त को गिरफ्तार कर चौकी लाया गया। आरोपी कमलेश त्रिपाठी का जुर्म धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया गया है। समस्त कार्रवाई मे चौकी प्रभारी उप निरी शेषमणि मिश्रा, आरक्षक जीतेन्द्र बघेल, लक्ष्मीकांत पाण्डेय एवं सचिन साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

मप्र इन्वेस्टमेंट का नया डेस्टिनेशन

Mon Feb 24 , 2025
* मप्र में इन्वेस्टमेंट का यही समय है, सही समय है * पीएम मोदी ने निवेशकों से किया आहवान * निवेश को लेकर प्रदेश अब देश का नया पॉवर हब बनने तैयार प्रशासनिक संवाददाता भोपाल, 24 फरवरी. प्रदेश की राजधानी में बड़े ताल के किनारे श्यामला हिल्स की पहाडिय़ों के […]

You May Like