
रीवा। गुढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार बका लहराकर राहगीरों को डरा रहा है. सूचना मिलते ही थाना गुढ़ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद लोहे का धारदार बका बरामद किया. आरोपी की पहचान अतुल शुक्ला उम्र 26 वर्ष निवासी शुकुलगांव, थाना गुढ़ के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(2) में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
