
हरपालपुर। नगर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स -रे मशीन, ब्लड टेस्ट की सुविधा नहीं होने से मरीजों को प्रायवेट क्लीनिक व नौगांव छतरपुर झांसी जाना पड़ता है उल्लेखनीय होगा पूर्व में पीएचसी में ब्लड टेस्ट जांच सुविधा थी,पर लैव टैक्नीशियन का ट्रांसफर होने से ब्लड टेस्ट की सुविधा बेपटरी हो गई, मरीजों का कहना है ब्लट टेस्ट व अन्य संबंधित जांचों के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ कर्मचारी प्रायवेट लैब पर जांच कराने भेजते आये है, नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का इस ओर ध्यान आकृष्ट कर शीध्र ही पीएचसी में ब्लड टेस्ट व एक्स -रे की सुविधा उपलब्ध करायें जाने की मांग उठाई है। उल्लेखनीय होगा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग इस अस्पताल पर निर्भर रहते आये है। अस्पताल में ब्लड टेस्ट व एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से गरीब तबके के मरीजों को जहां पैसों की बचत होगी वहीं बड़े शहरों की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा,पीएचसी में विशेषज्ञ महिला व पुरुष चिकित्सक की नियुक्ति की मांग उठाई है ।
