चलती ट्रेन से लगाई मौत की छलांग

खंडवा। शहर के एक नौजवान का फिल्मी स्टंट जैसा रियल वीडियो सामने आया है। उसे कोई जानता या ना जानता हो। सबका दिल दहल गया।

चलती रेल में एक युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो जारी किया। जिसमें उसने कहा कि मैं नागपुर से इटारसी आया हूं। यहां से खंडवा जा रहा हूं। मैं ट्रेन में हूं। आपको बता रहा हूं कि मैं बहुत परेशान हो गया हूं। किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सकता। इसके बाद युवक ने ट्रेन से छलांग लगा दी।

नागपुर में जलेबी की दुकान

पर काम करता था इरफान

शहर के खानशाह वाली क्षेत्र ही मृतक युवक के परिजन अब्दुल हामिद खत्री ने बताया कि युवक इरफान खत्री पिता मोहम्मद अली नागपुर में रहकर जलेबी दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को वह खंडवा के लिए निकला था, लेकिन इटारसी के बाद उससे संपर्क नहीं हो रहा था। इस बीच उसका एक वीडियो सामने आया जिससे परिवार में खलबली मच गई। उसकी तलाश मे जुट गए।

इरफान का ही था शव

शनिवार मोघट थाने से सूचना मिली कि एक शव मिला। उसके बाद हम लोग अस्पताल पहुंचे। देखा कि यह शव इरफान का ही है। हमारी पुलिस प्रशासन से एक ही मांग है, कि इस घटना के पीछे जो कारण हो वह सामने लाया जाए। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपकर मामला जांच में लिया है।

Next Post

खिलचीपुर की गौशाला में तीन गौवंश की मृत देह को नोंच रहे थे कौए 

Sat Dec 20 , 2025
खिलचीपुर। नगर में स्थित श्रीकृष्ण गौशाला एक बार फिर चर्चा में है. शुक्रवार को गौशाला में तीन गायों की मौत का मामला सामने आया है, यही नहीं मृत गौवंश की देह को कौए नोंच कर खा रहे थे. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब गौसेवक गौशाला पहुंचे तो वहां […]

You May Like