
जबलपुर। अपराधों पर शिकंजा कसने शहर व ग्रामीण अंचल से एक सप्ताह में 100 से अधिक आदतन अपराधियों का जिला बदर प्रकरण तैयार किये गये जिनमें सबसे अधिक कार्यवाही थाना अधारताल, बेलबाग, माढोताल, रांझी, गोरखपुर, तिलवारा, हनुमानताल, बरेला, पुलिस द्वारा की गयी है। इस कार्यवाही का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
