तीसरे दिन पूरी हुई कार्यवाही, कारोबारी ने 40 लाख किये सरेंडर

रीवा। मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र में बुधवार को जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने विश्वकर्मा फर्नीचर एण्ड बिल्डिंग मटेरियल प्रतिष्ठान में छापामार कार्यवाही की थी. लगातार तीसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही और कार्यवाही पूरी होने पर संचालक ने 40 लाख रूपये सरेंडर किये है. टीम ने क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज जप्त किये है जिसका मिलान कर कर अपवंचन की राशि निकाली जाएगी. तीन दिन तक चली कार्यवाही में 40 लाख का कर अपवंचन मिला है.

संयुक्त आयुक्त राकेश साल्वी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्यवाही तीन दिन तक चली. लोहा के बड़े कारोबारी शिवेन्द्र कुमार वर्मा के फर्म विश्वकर्मा फर्नीचर एण्ड बिल्डिंग मटेरियल पर कर अपवंचन को लेकर टीम द्वारा दुकान और गोदाम में कार्यवाही शुरू की गई थी. बुधवार की दोपहर सतना एवं रीवा की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही सहायक आयुक्त अभिनव त्रिपाठी एवं राजीव गोयल के नेतृत्व में तीन दिन तक कार्यवाही की. गुरूवार की रात कार्यवाही पूरी नही हुई, जिसके बाद प्रतिष्ठान को सीज किया गया था और तीसरे दिन शुक्रवार को पुन: कार्यवाही की गई. देर रात कार्यवाही पूरी हुई, 40 लाख का कर अपवंचन पाया गया. संचालक द्वारा 40 लाख सरेंडर किये गये. अभी कर अपवंचन मिलने की उम्मीद है, जप्त दस्तावेजो का मिलान किया जायेगा.

40 लाख सरेंडर किये: डिप्टी कमिश्नर

जीएसटी एंटी इवेजन के डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन तक चली कार्यवाही पूरी हो चुकी है. फर्म संचालक द्वारा 40 लाख सरेंडर किये गये है. क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज जप्त किये गये है जिनका मिलान किया जायेगा और उसके बाद यह तय होगा कि कितना कर अपवंचन निकलता है. फिलहाल कार्यवाही बंद कर दी गई है.

Next Post

सिंगाजी परियोजना की महिला खिलाडिय़ों ने खेलों में लहराया परचम

Fri Dec 19 , 2025
मून्दी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद, म.प्र. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय महिला खेल प्रतियोगिता 2025-26, दिनांक 15 से 17 नवम्बर 2025 के मध्य सारनी (बैतूल) में आयोजित हुई,इस प्रतियोगिता में बिरसिंगपुर, उज्जैन, जबलपुर, सारनी,इंदौर,भोपाल,एवं सिंगाजी क्षेत्र ने भाग लिया जिसमे 70 महिला खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। इस […]

You May Like