
मून्दी। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद, म.प्र. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय महिला खेल प्रतियोगिता 2025-26, दिनांक 15 से 17 नवम्बर 2025 के मध्य सारनी (बैतूल) में आयोजित हुई,इस प्रतियोगिता में बिरसिंगपुर, उज्जैन, जबलपुर, सारनी,इंदौर,भोपाल,एवं सिंगाजी क्षेत्र ने भाग लिया जिसमे 70 महिला खिलाडिय़ों ने सहभागिता की।
इस प्रतियोगिता में सिंगाजी थर्मल पावर परियोजना (स्स्ञ्जक्कक्क) की महिला खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं शतरंज में स्वर्ण पदक तथा टेन्नी क्वॉइट्स में रजत पदक प्राप्त कर कुल 3 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक के साथ समग्र प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया।
इस शानदार सफलता पर सिंगाजी थर्मल पावर परियोजना परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए जे.सी. जुनवाल, मुख्य अभियंता (उत्पादन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की गई
मध्यप्रदेश टीम के प्रतिनिधित्व हेतु चयन
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में बैडमिंटन में चित्रा वरकड़े एवं निकिता पाट्टा, टेबल टेनिस में अंजू चौधरी एवं आकांक्षा श्रीवास्तव, शतरंज में रत्ना कलाम एवं जया कोरी तथा टेन्नी क्वॉइट्स में एडलीन टोप्पो एवं अनीता चौहान ने सहभागिता निभाई। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाडिय़ों का उनके-अपने खेलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश टीम के प्रतिनिधित्व हेतु चयन हुआ है।
