प्यार का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति से तलाक करवाने के बाद शादी से मुकरा आरोपी

ग्वालियर। इंदरगंज थाना इलाके में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया। फिर निकाह का भरोसा देकर उसका पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और अब शादी से मना कर दिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

30 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि 5 महीना पहले एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आपागंज निवासी अमन खान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया। अमन ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह उससे निकाह करेगा। जिन्दगी भर साथ रखेगा।

महिला पहले से शादीशुदा थी। यह आरोप है कि अमन ने उसे अपने प्रेम और शादी के वादों में उलझाकर पति से तलाक लेने के लिये तैयार किया। तलाक होने के बाद 25 मार्च 2026 को आरोपी उसे नयी सड़़क स्थित होटल एसआर इन लेकर पहुंचा। वहां उसने निकाह का भरोसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी लगातार शादी का हवाला देकर उसे शांत कराता रहा और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जब महिला ने आरोपी पर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो अमन अपने वादे से मुकर गया। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी है और अब वह उससे शादी नहीं कर सकता। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता शुक्रवार को इंदरगंज थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

*पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमन खान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Next Post

मंत्री नारायण सिंह ने की ग्वालियर दक्षिण में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Sat May 9 , 2026
ग्वालियर। कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने आज ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़क व्यवस्था, सीवर प्रणाली, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, एलिवेट रोड, स्मार्ट सिटी, कृषि उपज मण्डी, योजना मण्डल, शिक्षा […]

You May Like