एच1एन1 संक्रमित महिला की इंदौर में मौत, कोविड भी पॉजिटिव

इंदौर. शाजापुर की एच1एन1 संक्रमित महिला की गुरुवार को इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला 1 सितंबर को एच1एन1 पॉजिटिव मिली थी, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर इंदौर लाया था. 2 सितंबर की जांच में इन्फ्लुएंजा के साथ कोविड 19 संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी. सूत्रों कहना है कि महिला को 28 अगस्त से बुखार, खांसी और सर्दी थी. करीब 10 दिन इलाज के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई. मामले की पुष्टि के लिए सीएमएचओ से संपर्क नहीं हो सका.

Next Post

30 साल में 14 बंदी फरार, सुराग नहीं, फाइलों में दफन हुए खूंखार अपराधी

Fri Sep 11 , 2026
अज़हर खान जबलपुर। सन 1996 की शुरुआत से लेकर 10 सितंबर 2026 तक पूरे 30 साल बीत चुके हैं, लेकिन जेल की सलाखों को ठेंगा दिखाकर फरार हुए बंदियों का पुलिस आज तक एक कतरा सुराग भी नहीं जुटा पाई है। घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर आगे बढ़ रही हैं, […]

You May Like

मनोरंजन