
रीवा।सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिये शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में पूजा की और चांद के दर्शन के साथ पति का चेहरा छलनी से देखकर व्रत खोला. निर्जला व्रत रखते हुए चांद को अघ्र्य देकर व्रत पूरा किया और चंद्रदेव से पति की लम्बी आयु की कामना करते हुए प्रार्थना की.
विवाहित महिलाएं पति की लम्बी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखती है. विवाहित महिलाओं के लिये यह त्यौहार विशेष महत्व रखता है. महिलाओं ने सुबह से बिना कुछ खाये पिये दिन भर व्रत रहीं और शाम को विधि विधान से पूजा और कथा की. शाम को चांद निकलने पर छतो में जाकर छलनी से चांद के दर्शन करते हुए अपने पति का चेहरा देख कर आर्शीवाद प्राप्त किया और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा. करवा चौथ को लेकर शाम को बाजार जल्द बंद हो गया था और महिलाएं सज सवर कर श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा की और जैसे ही चांद निकला सभी छलनी लेकर छत पहुंची जहा चांद का दीदार किया. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया.
