पाकिस्तान में सैन्य चौकियों पर आतंकवादी हमले में आठ सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार तड़के एक सैन्य चौकी और एक सुरक्षा गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी में आठ सैनिकों की मौत हो गयी और पाँच अन्य घायल हैं।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार आज तड़के लगभग 4:30 बजे खैबर जिले में हुई, जब आतंकवादियों ने मुख्य चौकी से लगभग 200 मीटर दूर तैनात उसी रेजिमेंट की एक चौकी और ब्लॉक पार्टी पर एक साथ हमला किया।

सूत्रों ने कहा, “हमलों के दौरान हमलावरों ने अंडर-बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, स्नाइपर राइफल और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। सुरक्षा बलों ने तत्काल इसका जवाब दिया और दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी गोलीबारी शुरू हो गयी।”

उन्होंने कहा कि यह इलाका सुदूर है और संचार संबंधी दिक्कतों के कारण समय पर उचित जानकारी नहीं मिल रही है। अधिकारियों ने क्षेत्र में शनिवार तक कर्फ्यू लगा दिया है।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सूत्रों ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित कई आतंकवादी संगठन क्षेत्र में सक्रिय हैं।

 

Next Post

गरबा आयोजन को लेकर विवाद के बाद पार्षद ज्योति जैन ने दी सफाई, हमें सनातन विरोधी बताकर बदनाम किया गया

Fri Oct 10 , 2025
विदिशा। हाल ही में पार्षद ज्योति जैन और उनके पति सिद्धार्थ जैन का सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत से विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि हवाई फायरिंग तक की नौबत आ गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते की चर्चा […]

You May Like