गरबा आयोजन को लेकर विवाद के बाद पार्षद ज्योति जैन ने दी सफाई, हमें सनातन विरोधी बताकर बदनाम किया गया

विदिशा। हाल ही में पार्षद ज्योति जैन और उनके पति सिद्धार्थ जैन का सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत से विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि हवाई फायरिंग तक की नौबत आ गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते की चर्चा भी सामने आई थी।

शुक्रवार को ज्योति जैन और सिद्धार्थ जैन ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमें झूठे आरोप लगाकर सनातन विरोधी बताया गया और हमारे परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। जैन दंपति ने कहा कि वे केवल गरबा महोत्सव के आयोजन स्थल को लेकर आपत्ति जता रहे थे, जिसे गलत रूप में पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है और हमें न्याय की उम्मीद है।

Next Post

भारतीय संसदीय शिष्टमंडल की यात्रा से भारत, बारबाडोस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम मिला है: बिरला

Fri Oct 10 , 2025
ब्रिजटाउन, 10 अक्टूबर (वार्ता) बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल ने बारबाडोस की नेशनल एसेम्बली का दौरा किया। श्री बिरला और भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के सदस्यों का बारबाडोस के हाउस ऑफ एसेम्बली के […]

You May Like