
रतलाम। सीवरेज में डेढ़ सौ करोड़ का घोटाला हुआ है। जिसे न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। वहीं जिसे पूर्व की भाजपा सरकार ने बंद किया उसे फिर शुरू कर जनता के साथ धोखा किया जा रहा हैं। उक्त बात पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कही। नगर निगम में भ्रष्टाचार तथा संपत्ति कर में वृद्धि और बाजार बैठक प्रारंभ करने को लेकर शहर कांग्रेस तथा पार्षद दल द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता की। पूर्व विधायक श्री सकलेचा ने घोटालों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त पेश करते हुए कहा कि सिवरेज में डेढ़ सौ करोड़ का घोटाला हुआ है। जिसे न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। सिवरेज का 28/12/2016 को कार्य प्रारंभ होने के 6 साल बाद 31/12/2022 को कार्य पूर्ण होने के दो माह पहले अक्टूबर 2022 को स्वीकृत टेंडर राशि 123.85 करोड़ से बढ़ाकर 141.44 करोड़ कर दी गई , तथा मकान की संख्या 53273 से घटकर 43273 कर दिया । सकलेचा ने कहा कि दिसंबर 2022 तक 27530 मकान को जोडऩे पर ही संपूर्ण राशि का भुगतान कर , कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र दे दिया गया । तथा टेंडर में 30.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 ट्रीटमेंट प्लांट के स्थान पर दो प्लांट स्वीकृत कर 30.54 करोड का भुगतान कर दिया गया।
