किराएदार युवक ने किया डंडे से हमला 

भोपाल, 25 जनवरी. टीला जमालपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति अपने किराएदार से किराया मांगा तो किराएदार ने उस पर डंडे से हमला कर दिया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक राजेश यादव (51) वरदान अस्पताल के पीछे टीला जमालपुरा में रहते हैं और मजदूरी करते हैं. उनके यहां संतोष नामक युवक काफी समय से किराए से रह रहा है, जिससे राजेश की मां किराया वसूल करती हैं. पिछले दिनों राजेश ने अपनी मां से खर्चे के लिए रुपए मांगे तो मां ने बोला कि किराएदार संतोष से ले लो. इस पर राजेश ने संतोष से किराया मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगा. गाली देने से मना करने पर संतोष ने डंडे से राजेश पर हमला कर दिया. शोर मचाने पर राजेश की पत्नी और बेटी ने बीच-बचाव किया. उसके बाद राजेश को इलाज के लिए डीआईजी बंगला स्थित निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से हमीदिया के लिए रैफर कर दिया गया. हमीदिया में राजेश का इलाज चल रहा है. उनके पैर में गंभीर चोट आई है.

Next Post

कार की टक्कर से ढाई साल की बच्ची गंभीर घायल 

Sat Jan 25 , 2025
भोपाल, 25 जनवरी. स्टेशन बजरिया इलाके में घर के पास खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने टक्कर मारने […]

You May Like

मनोरंजन