सिविल लाइन : पुलिस जवान से मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जबलपुर:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस जवान रिषभ मसीह के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। रिषभ ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शादी में जा रहा था, तभी बीमा अस्पताल के पास हेमंत और ऋषि नामक युवकों ने गाड़ी की लाइट पर आपत्ति जताकर हमला कर दिया।

कार का कांच तोड़ा और उसे पीटा, जिससे उसे चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, ऋषि वर्मा ने भी रिषभ पर डंडे से हमला करने और एक्सिस स्कूटर तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई है

Next Post

एवरेस्ट विजेता मेघा परमार ने विक्रम अवॉर्ड न मिलने पर HC में दी चुनौती

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर: प्रदेश की पहली महिला माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार को विक्रम अवॉर्ड न देने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया कि मेघा ने माउंट एवरेस्ट के अलावा माउंट कोस्कियस, माउंट किलिमंजारो और माउंट एल्ब्रस की चोटियां भावना डेहरिया से पहले फतह की थीं, […]

You May Like