सतना : यात्री बस के कंडक्टर से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरापी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. मैहर कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार महाकाल बस कंपनी के कंडक्टर द्वारा थाने में शिकायत की गई थी.
जिसके अनुसार शिवम गोंड उर्फ मुनचुन पिता जगपति निवासी सगमनियां द्वारा डेल्हा मोड़ सोनवारी में बस कंडक्टर से रंगदारी मांगी गई. जिसके नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
