
भोपाल: “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत बीएचईएल भोपाल द्वारा “Cycling with Next Generation” शीर्षक से साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह साइक्लिंग बीएचईएल गेट क्रमांक 6 से शाहपुरा झील तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइक्लिंग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
साइक्लिंग को एक पर्यावरण-अनुकूल और सभी आयु वर्गों व फिटनेस स्तरों के लिए उपयुक्त गतिविधि के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में सहायक है।
इस आयोजन में शिशुपाल, अनिल मौर्य, राजेश राय, संदीप राय, भरत लवानिया, छोटे लाल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अमोल दुबे, मनीष मल्ल सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “Fitness Ka Dose – Aadha Ghanta Roz” और “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाते हुए Fit India Movement का संदेश जोश और देशभक्ति के साथ प्रसारित किया।
यह आयोजन बीएचईएल भोपाल की स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
