नई फिल्मों की एंट्री भी नहीं बिगाड़ पाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का खेल

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 43वें दिन भी 1.65 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया। सातवें हफ्ते में पहुंचकर भी फिल्म नई रिलीज फिल्मों से आगे रही।

एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रिलीज को लगभग डेढ़ महीना पूरा हो चुका है, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि सातवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद ‘धुरंधर’ न सिर्फ मजबूत कलेक्शन कर रही है, बल्कि नई रिलीज फिल्मों ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘राहु केतु’ पर भी भारी पड़ती नजर आई।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 43वें दिन यानी सातवें शुक्रवार को भी सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराई। जहां आमतौर पर इतनी पुरानी फिल्मों का कलेक्शन हजारों में सिमट जाता है, वहीं ‘धुरंधर’ करोड़ों में कमाई कर रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 43वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 818.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Next Post

प्रजातंत्र में विपक्ष को अच्छे से विरोध करने का हक- महाजन

Sat Jan 17 , 2026
इंदौर: प्रजातंत्र में विपक्ष को विरोध करने का अधिकार है और विपक्ष का काम है विरोध करना. हम भी विरोध करते थे और विरोध करके ही जनता के दिलो में जगह बनाकर जीते है. यह बात पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुलाकात […]

You May Like