आईजी ने की बात, तब बनी बात, 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन, प्रदर्शन समाप्त

जबलपुर। अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए, ‌विरोध में मानव श्रृंखला बनाई।

जिला अदालत के गेट नंबर तीन से रैली के रूप में एकत्र होकर अधिवक्तागण कलेक्ट्रेट आंदोलन का शंखनाद किया।‌ मानव श्रृंखला बनाकर अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जमकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बार अध्यक्ष अधिवक्ता मनीष मिश्रा ने बताया कि जिला बार के सह सचिव मनोज शिवहरे व उनके पुत्र शिवांग उर्फ नयन शिवहरे पर प्राणघातक हमला हुआ है। इसी तरह अधिवक्ता के उवैश अंसारी व उनके पिता के साथ भी मारपीट की गई है। लगातार अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ रहे, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय से भी अधिवक्ताओं ने मुलाकात की लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिसके कारण अधिवक्ता आंदोलन पर उतरे। उनका कहना है कि आईजी से दूरभाष पर बात हुई है, 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है जिसके बाद अधिवक्ता मान गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।

Next Post

विदिशा हाईवे पर ई-रिक्शा की टक्कर से युवक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

Thu Jul 24 , 2025
रायसेन। विदिशा हाईवे क्रमांक 18 पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक प्रकाश बेदी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश बेदी […]

You May Like