भोपाल:नवधा कथक संस्थान द्वारा पट्टा नवधा कथकलय कार्यक्रम का आयोजन अंजनी सभागार, रवीन्द्र भवन में भव्य रूप से किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में शास्त्रीय नृत्य कथक की विभिन्न शैलियों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उभरते हुए कलाकारों ने पारंपरिक और आधुनिक रंगों के संगम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी में इसकी समझ और रुचि विकसित करना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने भाग लिया।
