
जबलपुर। अचानक सर्दी बढ़ने के साथ पारे में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। ठंडी हवाएं भी चली। बीती रात में तो ठंड ने असर दिखाया कई जगह अलाव भी चलते देखे गए।
मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में स्थित था, अब मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में इसका एक गर्त बना हुआ है, जिसकी धुरी लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
