5 घंटे में पुलिस ने 280 वारंटियों को दबोचा 

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस ने बीती रात 9 बजे से रात्रि 2 बजे कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 116 गैर म्यादी वारिटयों एवं 92 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 72 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

फोरव्हीलर से कुचला फिर रॉड से किया हमला

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में फोरव्हीलर चालक ने पहले एक युवक को कुचला इसके बाद उन्होंने घायल पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा निवासी कांचघर […]

You May Like