महामना मालवीय जयंती पर लहार में आयोजन, सीएम डॉ यादव हुए शामिल

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड जिले के लहार में महामना पं. मदनमोहन मालवीय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महामना मालवीय के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा और सामाजिक जागरण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. मदनमोहन मालवीय भारतीय संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रीय चेतना के महान प्रतीक थे। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर देश को शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। डॉ. यादव ने युवाओं से महामना के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र सेवा में आगे आने का आह्वान किया।

Next Post

मारपीट करने वाले दो आरोपियों को एक-एक साल की सजा

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री उर्वशी सूर्यवंशी की अदालत ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी कमलेश माली व राजेश माली को एक-एक साल के सश्रम कारावास व तीन-तीन सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत के समक्ष एडीपीओ सुश्री रश्मि […]

You May Like