मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव मामले में पूर्व अन्नाद्रमुक मंत्री की याचिका खारिज की

चेन्नई 07 जुलाई (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नाथम आर विश्वनाथ की ओर से दायर याचिकाओं को सोमवार को खारिज कर दिया, जिसमें द्रमुक की तरफ से पेश चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग की गयी थी।

न्यायमूर्ति पी.टी. आशा ने विश्वनाथन की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें द्रमुक के आर. अंदिअम्बलम की ओर से दायर चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग की गयी थी।

चुनाव याचिका में मतदाताओं को रिश्वत देने के भ्रष्ट आचरण सहित विभिन्न आधारों पर 2021 में नाथम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में विश्वनाथन के चुनाव को चुनौती दी गयी थी।

न्यायालय ने यह मानते हुए कि चुनाव याचिका में मुकदमे की कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार हैं, विश्वनाथन की याचिका को खारिज कर दिया।

Next Post

फालोऑन खेल रही जिम्बाब्वे पहली पारी में 170 पर हुई ढ़ेर

Mon Jul 7 , 2025
बुलावायो, 07 जुलाई (वार्ता) वियान मुल्डर (नाबाद 367), प्रेनेलन सुब्रयेन (चार विकेट), कोडी युसुफ, कॉर्बिन बॉश (दो-दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को पांच विकेट पर 626 के स्कोर पर पारी घोषित कर जिम्बाब्वे को पहली पारी में 170 […]

You May Like