महिंद्रा के वाहन की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि

मुंंबई (वार्ता) वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2025 से एसयूवी और सीवी रेंज में कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस मूल्य वृद्धि का कारण अन्य कारणों के अलावा बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि है। मूल्य वृद्धि की सीमा अलग-अलग एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों में अलग-अलग होगी।

उल्लेखनीय है कि देश की अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां अप्रैल से वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर चुकी है।

Next Post

सहकारिता के अधिकारियों पर लगाया दस हजार का जुर्माना

Sat Mar 22 , 2025
हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान मामले में दिये निर्देश जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध अवमानना प्रकरण शुरू करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी को न्याय मिल गया। इसके अंतर्गत याचिकाकर्ता को सेवानिवृत्ति के 15 वर्ष बाद पदोन्नति और उससे जुड़े सेवानिवृत्त लाभ मिल गए। […]

You May Like