बुलावायो, 07 जुलाई (वार्ता) वियान मुल्डर (नाबाद 367), प्रेनेलन सुब्रयेन (चार विकेट), कोडी युसुफ, कॉर्बिन बॉश (दो-दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को पांच विकेट पर 626 के स्कोर पर पारी घोषित कर जिम्बाब्वे को पहली पारी में 170 के स्कोर पर समेटने के बाद फॉलोऑन खेल रही जिम्बाब्वे का दूसरी पार में 49 रन पर एक विकेट झटकर कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
दक्षिण अफ्रीका के 626 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब हुई और उसने मात्र 15 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। ताकुडवनाशे काइटानो (शून्य), डिओन मेयर्स (एक) और निक वेल्च (10) रन बनाकर आउट हुये।दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी ताश के पत्ते की ढह गई। शॉन विलियम्स ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे तूफानी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 55 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 83) रनों की पारी खेली। इसके अलावा वेस्ली मधेवेरे (25), क्रेग अरवाइन (17), टी त्सिगा (12) और तनाका चिवांग (10) रन बनाकर आउट हुये। जिम्बाब्वे को पहली पारी में 170 के स्कोर पर समेट गई और उसे फाॅलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेलन सुब्रयेन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिये। कोडी युसुफ, कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले। सेनुरन मुथुसामी और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
फाॅलोऑन खेल रही जिम्बाब्वे ने स्टंप के समय 16 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिये है और वह अभी भी दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 405 रन पीछे है। टी काइटानो (नाबाद 34) और निक वेल्च (नाबाद चार) क्रीज पर मौजूद है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र विकेट कॉर्बिन बॉश को मिला।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने कल के चार विकेट पर 465 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में वियान मुल्डर और डेविड बेडिंघम की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। दोनों शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को पांच सौ के पार पहुंचा दिया। अपने शतक की ओर बढ़ रहे डेविड बेडिंघम को तनाका चिवंगा ने पगबाधा आउटकर जिम्बाब्वे को पांचवीं सफलता दिलाई। डेविड बेडिंघम ने 101 गेंदों में सात चौकों की मदद से 82 रनों की पारी खेली।
आज कप्तान वियान मुल्डर ने 297 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया। इसके साथ वह आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन को पीछे छोड़कर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में दूसरे टेस्ट के दौरान कप्तान के तौर तिहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए। दक्षिण अफ्रीका ने 114 ओवर में पांच विकेट पर 626 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस वियान मुल्डर (नाबाद 367) और काइल वेरेन (नाबाद 42) रन बनाकर क्रीज पर थे। जिम्ब्बावे की ओर से कुंडई मतिगिमु और तनाका चिवांग ने दो-दो विकेट लिये। वेलिंग्टन मसाकाट्जा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
