जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मामा ने सरौते से हमला कर भांजे को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को अमित जैन 43 वर्ष निवासी समदडिय़ा ग्रीन सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी किराना दुकान है , दोपहर लगभग 3 बजे मामा दिलीप कुमार जैन के घर गया था.
उसके मामा दिलीप कुमार जैन का सुपाड़ी काटने का व्यवसाय है, वह मामा के घर में सुपाड़ी काट रहा था तभी मामा दिलीप कुमार जैन उसे बिना बात के विवाद करने लगे, झूमा झपटी कर वहीं पर रखा सुपाड़ी काटने वाले सरौते से हमला कर बायां पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी।
