
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी से उनके नेहरू नगर स्थित आकृति गार्डन निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय चर्चा हुई।
