
रीवा। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक है, तीखी धूप का असर नही है. तडक़े तेज गरज के साथ बूंदाबांदी और जिले के कई हिस्सो में हल्की बारिश हुई है. किसान अपनी फसलो को लेकर जहा परेशान है वही अभी दो दिन तक मौसम खराब रहेगा. साथ ही बेमौसम बारिश की संभावना है.
किसान अपनी फसलो को लेकर चिंतित है. जिले के कुछ हिस्सो में ओलावृ़ष्टि हो चुकी है उसके बाद से किसान परेशान है. गौरतलब है कि कई हिस्सो में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है. जिसके कारण पिछले चार दिनो से मौसम का मिजाज बदल रहा है. दो दिन तक अभी स्थित बूंदाबांदी की रहेगी उसके बाद आसमान साफ होगा और गर्मी भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी. मंगलवार को बादलो का आना जाना बना हुआ था लेकिन शाम होने के साथ बादल आ गये और तेज हवाएं रात में चलती रही. तडक़े बूंदाबांदी शुरू हो गई. कई जगह हल्की बारिश भी हुई जिससे गेंहू की फसल प्रभावित हुई है. बुधवार को सुबह से बादल थे और शाम को बूंदाबांदी हुई. दो दिन तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा, बारिश और ओला की संभावना बनी हुई है. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पिछले एक सप्ताह से मौसम बदला हुआ है बेमौसम बारिश से फसले प्रभावित हुई है. मऊगंज एवं चाकघाट क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानो को नुकसान हुआ है, शनिवार तक मौसम साफ होने की उम्मीद है. इस बार ठंड के मौसम में बारिश नही हुई और अब बेमौसम बारिश से किसान फसलो को लेकर परेशान है. रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी व बारिश से गेंहू, राई, चना और प्याज की फसल को नुकसान हुआ है. किसान अपनी फसलो को लेकर बेहद चिंतित है खासकर गेंहू को लेकर, आंधी और बारिश से गेंहू की फसल गिर गई है. हार्वेस्टर और हाथ से गेंहू की कटाई तेजी से किसान कर रहा है ताकि फसल को बचाया जा सके.
मौसम साफ होते ही बढ़ेगा तापमान
अभी आसमान में बादल छाये हुए है और बूंदाबांदी हो रही है. जिसके कारण तापमान का असर कम है और रात में मौसम ठंडा रहता है. लेकिन जैसे ही बादल हटेगे आसमान साफ होगा तो तापमान बढऩे के साथ गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा तो वही न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया. हवाएं भी 8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही.
