फोरव्हीलर से कुचला फिर रॉड से किया हमला

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में फोरव्हीलर चालक ने पहले एक युवक को कुचला इसके बाद उन्होंने घायल पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा निवासी कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात 11.35 बजे घर से पारुल गैलरी के पास काली जी की प्रतिमा का पंडाल खोलने आया था, उसी समय फोर व्हीलर क्रमांक एमपी 20 जेडएच का चालक साहिल यादव गाड़ी चलाकर कांचघर तरफ से आया और उसको टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आ गई। इसके बाद व्हीलर गाड़ी में बैठा साहिल यादव गाड़ी से उतरकर उस पर रॉड से हमला करने लगा। इसी समय आशुतोष नाथ, आकाश चौधरी, अतुल पटेल लोग गाड़ी से उतरकर हाथ घूसों से मारपीट किये थे। मारपीट में उसे चोटें आ गई। इसके बाद सभी फोरव्हीलर में बैठकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर साहिल यादव, आसुतोष नाथ, आकाश चौधरी, अतुल पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

सीएम डॉ यादव के स्वागत की तैयारियाँ तेज

Sun Nov 9 , 2025
पानसेमल। जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु विधायक श्याम बरडे की अध्यक्षता में जनसंपर्क कार्यालय पर बैठक हुई। ग्राम पंचायत मोरतलाई में प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक बरडे ने कहा […]

You May Like