
इन्दौर, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने पांच बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुडैल थाना क्षेत्र के दुधिया गांव के निवासी लाला उर्फ आनन्द उर्फ आनंदिया, देपालपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर निवासी मोहम्मद बिलाल, चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र के पोटलोद निवासी मुकुन्द, किशनगंज थाना क्षेत्र के निवासी विशाल उर्फ खुन्नर और महू थाना क्षेत्र के सुतार खेड़ी निवासी निखिल यादव उर्फ डमरू को आज छह माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश दिए हैं। जिलाबदर अवधि में सभी बदमाश इन्दौर जिले और उससे लगे सीमावर्ती जिले उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खण्डवा जिले की राजस्व सीमा से बाहर रहेंगे।
