गाम्बिया में प्रवासी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

बंजुल, 02 जनवरी (वार्ता) गाम्बिया के उत्तरी तट के पास बुधवार की आधी रात को एक नाव पलट गई, जिसमें कथित रूप से 200 से अधिक अवैध प्रवासी सवार थे। इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 96 अन्य को बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

गांव के पास पलट गया। संकट की सूचना मिलते ही, गाम्बियाई नौसेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपातकालीन एजेंसियों के समन्वय से खोज, बचाव और राहत अभियान शुरू किया।

नवीनतम जानकारी के अनुसार, 96 लोगों को बचाया जा चुका है जिनमें से 39 को अस्पताल मं भर्ती किया गया है जबकि 57 लोगों इलाज नौसैनिक अड्डे पर किया जा रहा है। सात शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई यात्री अभी भी लापता हैं। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से कुछ गैर-गाम्बियाई नागरिक हैं।

सरकार ने राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना को सक्रिय किया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

 

 

Next Post

पश्चिमी लीबिया में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

Fri Jan 2 , 2026
त्रिपोली, 02 जनवरी (वार्ता) लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अजयलात शहर में एक गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी लीबिया के आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा निदेशालय सहायता बल ने गुरुवार को दी। […]

You May Like