पश्चिमी लीबिया में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

त्रिपोली, 02 जनवरी (वार्ता) लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अजयलात शहर में एक गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी लीबिया के आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा निदेशालय सहायता बल ने गुरुवार को दी।

एक बयान में, पुलिस बल ने कहा कि यह हमला गुरुवार तड़के हुआ, जब गश्ती दल अवैध प्रवास की तैयारी कर रही एक नाव की जानकारी मिलने पर कार्रवाई कर रहा था।

बयान में आगे कहा गया कि गश्ती दल को समुद्र से नाव को खींचने की कोशिश के दौरान एक ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप बल के दो सदस्यों को अलग-अलग गंभीर चोटें आईं और दो अन्य की मौत हो गई।

पुलिस ने ड्रोन की पहचान उजागर नहीं की और बताया कि लोक अभियोजक ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 2011 में नाटो समर्थित विद्रोह में मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से बेदखल होने के बाद लीबिया में लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है, जिससे देश में अवैध प्रवासन को बढ़ावा मिला है।

 

 

 

 

Next Post

स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना रिसॉर्ट के बार में आग लगने से 40 लोगों की मौत

Fri Jan 2 , 2026
जेनेवा, 02 जनवरी (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वैलिस कैंटन में क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट के एक बार में आग लगने से लगभग 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 110 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को दी। वैलिस कैंटन के पुलिस प्रमुख फ्रेडरिक गिस्लर […]

You May Like