
दमोह । जिले के गणितज्ञ डॉ. राजेश पौराणिक ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनका चयन उच्च शिक्षा विभाग में गणित विषय के ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ (सहायक प्राध्यापक) के पद पर हुआ है।
गणित शिक्षण और शोध के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डॉ. पौराणिक की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्होंने अपनी निष्ठा, कड़े परिश्रम और विषय पर गहरी पकड़ की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है।छात्रों के बीच गणित को बनाया सरल और लोकप्रिय
डॉ. राजेश पौराणिक दमोह जिले में गणित के एक कुशल मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने वर्षों से विद्यार्थियों को गणित जैसे जटिल विषय को सहज व व्यावहारिक तरीके से सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. पौराणिक ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के आशीर्वाद, सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को दिया।
